Deoli News 11 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सारदड़ा में बुधवार को 50 बालिकाओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) का प्रशिक्षण दिया गया।
महिला कांस्टेबल रजिया बानो और गायत्री ने बालिकाओं को साइबर क्राइम से बचाव, राजकोप सिटीजन एप के उपयोग, महिला एवं बाल अपराधों के प्रति जागरूकता और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने के गुर सिखाए गए। इस अवसर पर शाला प्रधानाध्यापिका मेहरुन्निसा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था।




