Deoli News 19 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) त्योहारी सीजन को देखते हुए देवली के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में इलाज की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गई हैं।
दीपावली और गोवर्धन पूजन समेत अन्य त्योहारों पर भी अस्पताल में डॉक्टरों की ड्यूटी जारी रहेगी। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता ने बताया कि दीपावली और गोवर्धन समेत अन्य त्योहारों पर भी 24 घंटे डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।
त्योहार पर भी रोगियों के उपचार के लिए मॉर्निंग, इवनिंग और नाइट ड्यूटी की व्यवस्था है, ताकि मरीज किसी भी समय इलाज के लिए अस्पताल पहुंच सकें। उन्होंने बताया कि देवली चिकित्सालय क्षेत्र का एक बड़ा अस्पताल है, लिहाजा यहां 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।



