Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमावा, मिठाई, बर्फी के सैंपल लिए, जांच के लिए भेजा

मावा, मिठाई, बर्फी के सैंपल लिए, जांच के लिए भेजा


Deoli News 19 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह चौधरी द्वारा गठित टीम ने देवली में मिठाईयां के नमूने लिए।

इसे लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुर्जर ने माहेश्वरी डेयरी से मावा, केक लवर से मावा बर्फी, श्री लक्ष्मी जोधपुर मिष्ठान भंडार से मावा बर्फी, गोविन्द स्वीट्स से मलाई बर्फी, जोधपुर मिठाई वाला से मावा बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया गया।

जांच रिपोर्ट आने पर इनकी शुद्धता का पता लग सकेगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुर्जर ने बताया कि दीपावली के त्यौहार तक लगातार मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ अविनाश साहू, रामेश्वर प्रसाद, तिलक वर्मा, राकेश सैनी आदि उपस्थित थे।

भजनलाल सरकार में भाजपा महामंत्री को पुलिस ने पीटा! फिर जिलाध्यक्ष ने कर दिया बवाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d