Desk News 19 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली को लेकर संत श्रीआशाराम बापू की प्रेरणा से रविवार को निवाई स्थित गौशाला परिसर में भंडारा एवं सेवा वितरण कार्यक्रम हुआ।
सेवा समिति के पदाधिकारियों ने इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य “सेवा ही सच्ची पूजा है” की भावना को समाज में जागृत करना बताया। इस अवसर पर गौसेवकों, जरूरतमंद परिवारों और उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद के रूप में मिठाई, दक्षिणा तथा दैनिक घरेलू आवश्यकता की वस्तुएं वितरित की गईं।
सेवा भावना और भक्ति के इस कार्यक्रम में महिला मंडल, युवा साधक और स्थानीय सेवकों ने सक्रिय सहयोग दिया। भंडारा कार्यक्रम का समापन दीप प्रज्वलन और भजन-सत्संग के साथ हुआ, जिससे समूचा वातावरण आध्यात्मिक हो गया।



