Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsथार सवार बदमाशों ने युवक को सरियों से पीटा

थार सवार बदमाशों ने युवक को सरियों से पीटा

ग्रामीणों की घेराबंदी पर भागे बदमाश


Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के नापाखेड़ा गांव के मुख्य बस स्टैंड पर रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया है। अज्ञात बदमाशों ने सरियों और लाठियों से हमला कर युवक को गंभीर घायल कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नापाखेड़ा निवासी बादल मीणा यहां स्थित मोटरसाइकिल मिस्त्री की दुकान पर बैठा था। तभी अजमेर-कोटा हाईवे पर देवली की ओर से एक बिना नं काले रंग की थार कार आई। इसमें से चार-पांच बदमाश उतरे और उन्होंने बादल पर हमला कर दिया। हमले का यह दृश्य देखकर बस स्टैंड पर मौजूद अन्य लोग सहम गए। हालांकि, नापाखेड़ा के ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया।

लेकिन मौका पाकर बदमाश कालखेत रोड की ओर से फरार हो गए। घायल बादल के परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए सावर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से नापाखेड़ा बस स्टैंड पर दहशत का माहौल बन गया। घायल युवक के परिजनों ने इस वारदात के संबंध में सावर थाने में रिपोर्ट दी है।

Oplus_16908288

5 मंजिला बिल्डिंग अचानक हो गई ध्वस्त, हैरान कर देने वाला मामला, देखिए Video

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d