Deoli News 7 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन आगामी 19 और 20 दिसंबर को बांसवाड़ा स्थित लियो संस्थान परिसर में होगा।
इसे लेकर प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा के मार्गदर्शन में पूर्व तैयारियों को लेकर रविवार को बांसवाड़ा में बैठक आयोजित हुई। संगठन के टोंक जिला मंत्री भँवर लाल वैष्णव ने बताया इस प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन में टोंक जिले की सात उपशाखाओं मालपुरा, देवली, टोंक, निवाई, टोडारायसिंह, उनियारा और पीपलू से 162 शिक्षक और शिक्षिकाएं, “शिक्षक, शिक्षार्थी एवं शिक्षा” को लेकर मंथन पर दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेंगे।




