Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने देवली के पटेल नगर निवासी दक्ष जैन को संगठन में महामंत्री मनोनीत किया है।
युवा मोर्चा अध्यक्ष ने जैन को नियुक्ति पत्र सौपकर बधाई दी। इस दौरान पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन भी मौजूद है। पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन नवनियुक्त महामंत्री दक्ष जैन के पिता है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत ने आगामी आम चुनाव के पांच लोकसभा क्षेत्र का दायित्व भाजपा नेता विक्रम सिंह गुर्जर को सौपा है। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर विक्रम सिंह गुर्जर पिछले दिनों ही भाजपा में आए हैं।


