Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsफांसी के फंदे से अचेत हुई महिला की उपचार के दौरान मौत

फांसी के फंदे से अचेत हुई महिला की उपचार के दौरान मौत


Jahazpur News 3 अप्रैल (आज़ाद नेब) थाना क्षेत्र के पीपलून्द कंजर कालोनी मे पारिवारिक कारणों के चलते दो दिन पूर्व एक महिला ने अपने ही मकान के चौक मे लगे पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

लेकिन कुछ समय बाद परिजन मौके पर पहुचे और फंदे पर लटक रही महिला को नीचे उतारा। परिजन अचेत महिला को अस्पताल लेकर पंहुचे। जहां महिला की हालत गम्भीर होने पर महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर कर दिया। भीलवाड़ा भी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। जिस पर परिजन महिला को वापस अपने गांव लेकर आ रहे थे कि महिला ने बीच रास्ते में ही दम तोड दिया। परिजन मृतक महिला के शव को जहाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी मे रखवाया और पुलिस को सूचना दी।थानाधिकारी नरपत राम बाना ने बताया कि थाना क्षेत्र के पीपलून्द सुभाष नगर कंजर कालोनी मे रहने वाली चन्द्र कला कंजर की मौत की सूचना मिली है।

पुलिस मौके पर पंहुच मामले की जानकारी कर मृतक महिला की मां राम कन्या कंजर ने रिपोर्ट दी जिस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सुपूर्द किया है।

पुलिसकर्मी ही कर रहे हैं बजरी की ट्रैक्टर ट्राली की एस्कॉर्ट, वीडियो में कैद हुआ घटनाक्रम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d