Deoli News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर की पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर परिसर में बुधवार रात नवयुवक मंडल के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित हुई।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन में बताया कि बैठक में सत्र 2024-25 के लिए दिनेश जैन (सोनी) को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इससे पहले गत सत्र में भी वह नवयुवक मंडल अध्यक्ष थे। उन्हें दूसरी बात अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में मनोज जेठानीवाल, सिद्धार्थ बड़जात्या, आशीष अजमेरा, पवन बाकलीवाल, सुनील काला समेत नवयुवक मंडल के लोग मौजूद थे। जिन्होंने नए अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


