Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsकार्यक्रम में नेत्रदाता के परिजनों का सम्मान किया

कार्यक्रम में नेत्रदाता के परिजनों का सम्मान किया


Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नेत्रदाता दिवंगत जगदीश प्रसाद गोयल के परिजनों का मंगलवार को आयोजित श्री अग्रवाल समाज देवली के होली स्नेह मिलन में सम्मान किया गया।

दरअसल जगदीश प्रसाद गोयल की मृत्युपरांत उनके परिजनों ने टोंक जिले में सर्वप्रथम नैत्रदान कर एक अनुकरणीय कदम उठाया। उनसे प्राप्त हुए दो कार्निया से दो दृष्टिबाधित लोगों की आंखें रोशन हुई हैं। इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों व राजकीय चिकित्सालय देवली के डॉ. आरके गुप्ता ने आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह सौपकर नैत्रदाता परिवार को सम्मानित किया। आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान के कार्यकारिणी सदस्य आत्मा राम सिंहल ने नेत्रदान का महत्व बताते हुए लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d