Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली में सरकारी मूल्य पर सरसों व चना की खरीद शुरू

देवली में सरकारी मूल्य पर सरसों व चना की खरीद शुरू


Deoli News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार क्रय विक्रय सहकारी समिति देवली में सरकारी मूल्य पर सरसों व चना की खरीद शुरू की गई है।

लेखापाल एवं खरीद प्रभारी सीताराम पंचोली ने बताया कि राजफेड द्वारा सरसों में चने की खरीद के लिए क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा कृषि उपज मंडी देवली में विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर सरकारी कांटे की शुरुआत की गई। इस दौरान देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति की अध्यक्ष कालीदेवी गुर्जर, अमित पटोलिया-जनरल मैनेजर, कृषि मण्डी सचिव कुलदीप मीणा, सहायक खरीद प्रभारी किशनलाल, देवलाल गुर्जर, गोपालसिंह, कैलाशचंद्र मीणा, रामसहाय कीर, महावीर कुमार सोनी, दामोदर भार्गव, महावीर सैनी व कई किसान मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d