Deoli News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर की ओर से आयोजित होने वाली कला द्वितीय व तृतीय वर्ष की परीक्षा स्थगित हो गई है।
प्राचार्य डॉ. सोनल कंछल ने बताया कि यह परीक्षा 8 अप्रैल को आयोजित होनी थी, जो फिलहाल स्थगित कर दी गई। जल्द ही आगामी तिथि घोषित की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को समय समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट का अवलोकन करना होगा।
51 हजार रुपए की नकद राशि भेंट की
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धुवाला (जहाजपुर) में कंप्यूटर लैब डेवलपिंग मिशन के तहत प्रधानाचार्य महेश खटाना के प्रोत्साहन पर एक दानदाता ने 51 हजार रुपए भेंट किए है। यह भेंट दिवंगत मिश्रीलाल रेगर की स्मृति में उनकी पत्नी सीता देवी रेगर, परिजन मंजू देवी, अंतिमा, सलोनी, नीतू, रानू, शिवम निवासी मोटालाय तहसील सावर जिला केकड़ी ने दी है। उन्होंने 51 हजार रुपए की नकद राशि संस्था प्रधान महेश खटाना व स्टाफ को सौंपी है।



