पुलिस की समझाइश पर उतरा, अभियंताओं ने दिए चक्कर पर चक्कर
Jahazpur News 4 अप्रैल (आज़ाद नेब) सिस्टम इंप्रूवमेंट में लगी डीपी को हटाकर कुछ ही दूरी पर लगाने एवं गत माह पूर्व डिमांड राशि जमा करने के बाद भी विद्युत कनेक्शन नहीं होने से नाराज युवक विद्युत पोल पर चढ़ गया।
सूचना पर थानाधिकारी नरपत सिंह बाना मौके पर पहुंचे युवक से समझाइश कर उसे नीचे उतारा। युवक दिनेश रेगर का कहना था कि वह जिला कलक्टर सहित विद्युत निगम के अधीक्षण, अधिशासी व सहायक अभियंता समेत के पास कई मर्तबा अपनी फरियाद लेकर जा चुका हूं। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर पीड़ित को यह रास्ता अपनाना पड़ा। फिलहाल पुलिस युवक को थाने ले गई। गौरतलब है कि दिनेश रेगर ने कुछ दिनों पूर्व आरोप लगाया कि व्यवसायिक दुकाने NH 148D अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम जहाजपुर में पेश किया। इस पर अभियंता द्वारा मौके का निरीक्षण कर डिमांड राशि निकाली गई।
उक्त डिमांड राशि 7 दिसंबर 2023 को अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय जहाजपुर में जमा कराई। डिमांड राशि जमा होने के 4 माह बाद भी सहायक अभियंता जहाजपुर ने विद्युत कनेक्शन नहीं किया है। विद्युत निगम के उक्त रवैया से लोग बेहद परेशान है। आमजन की निगम में कोई सुनवाई नहीं होती है।


