Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsनिदेशक ने प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा का निरीक्षण किया

निदेशक ने प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा का निरीक्षण किया


Deoli News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी एवं महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय दूनी में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक बीकानेर सीताराम जाट ने कक्षा 8 की प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा का निरीक्षण कर निर्देश दिए।

उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के बारे में जानकारी ली गई। शिक्षा निदेशक ने सभी परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों का अवलोकन किया। दूनी विद्यालय की विभिन्न नवाचार बोलती दीवारें, आज का गुलाब, आज का दीपक, गुलाब गार्डन , किचन गार्डन , ट्रेन लुकिंग क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम, ब्यूटी व आईटी व्यावसायिक शिक्षा एवं विज्ञान प्रयोगशाला, खेल मैदान, वृक्षारोपण आदि का अवलोकन किया। प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि यहां पक्षियों के लिए परिंडे बांधने की शुरुआत की गई। मतदाता जागरूकता के लिए बनाई गई रंगोली का भी अवलोकन कर मतदान अवश्य करने का संदेश दिया। निदेशक ने विद्यालय के भामाशाह मुन्नालाल अग्रवाल एवं वाटर कूलर सहित जल मंदिर का निर्माण करने पर मूलचंद कोली का माल्यार्पण कर सम्मान किया।

यहां सदस्य संतोष शर्मा, सोना मीना, गिरधारी लाल शर्मा, लादू लाल मीणा, त्रिलोकचंद कलाल, चंद्रशेखर एसएमसी, एसडीएमसी के सदस्य सत्यनारायण तिवाड़ी थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d