Desk News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर जिला प्रशासन ने आकाशीय बिजली एवं आंधी तूफान के प्रभाव को कम करने एवं रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की है।
जिला प्रशासन ने आमजन को आकाशीय बिजली के दौरान एतिहात बरतने के बारे में बताया है। जारी एडवाइजरी में आमजन तीव्र गर्जन सुनने पर सुरक्षित स्थान पर आश्रय लेने को कहा है। इसी तरह बिजली गर्जन के समय पेड़ों, टिन, धातु की छतों के नीचे व पास खड़े नहीं होने, समुचित दूरी रखने और भीड़ में खड़े होने से बचने, गड़गड़ाहट के अंतिम गर्जन के बाद कम से कम 30 मिनट के लिए गतिविधियों को स्थगित करने, स्थानीय मीडिया द्वारा जारी सूचना, चेतावनी एवं निर्देशो का पालन करने, बाहरी गतिविधियों को स्थगित करने, बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और जानवरों के लिए भी सुरक्षित स्थान पर जाने, सभी विद्युत उपकरणों को बंद करने और धातु के पाइप में विद्युत, कॉर्डेड टेलीफोन उपकरणों, उपयोगिता लाइनों, तारों और बहते पानी के सम्पर्क से बचने को कहा है। वहीं कंकरीट के फर्स पर नहीं लेटने, पैरों के मध्य सिर को रखकर अपने आप को छोटा बनाकर पंजो के बल बैठने, इमारत की सुरक्षा के लिए पेड़ों की कटाई व छटाई करने छत पर विद्युत सुरक्षा प्रणाली स्थापित करें।
इसके अलावा बरामदे, कांच की खिड़कियों व दरवाजों से दूर रहने, बैटरी संचालित रेडियों का उपयोग करें और अपने मोबाईल फोन को चार्ज रखने को कहा गया है।


