Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली में आठ जगहों से लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने

देवली में आठ जगहों से लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने


Deoli News 4 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खाद्य सुरक्षा अधिकारी टोंक के दल ने गुरुवार को देवली में आठ अलग-अलग प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ मिर्च, मसाला आदि के नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा दल अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर की अगवाई में देवली पहुंचा। जांच दल ने अग्रवाल किराना स्टोर से हल्दी, मिर्च पाउडर, युग मसाला से धनिया, हल्दी, सुमित इंटरप्राइजेज से हल्दी, मिर्च, धनिया, वैभव ट्रेडर्स से चाय, सुदेव ट्रेडिंग कंपनी से चावल, अंबे ट्रेडर्स से मिर्च पाउडर, महेंद्र ट्रेडर्स से मस्टर्ड ऑयल श्याम ब्रांड तथा होटल द्वारका पैलेस से दही का सैंपल लिया है। जिसे जॉच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इसी के बाद गुणवत्ता की पुष्टि हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d