Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदुष्कर्म के आरोपी युवक को जेल भेजा

दुष्कर्म के आरोपी युवक को जेल भेजा


Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तलाकशुदा 23 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेजने के आदेश हुए। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवम उर्फ शिव रेगर निवासी शिव कॉलोनी कुचलवाड़ा रोड थाना हनुमान नगर है।

जिसे पुलिस ने पिछले दिनों महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। दरअसल उक्त महिला ने गलत 19 नवंबर को इश्तगासे के जरिए दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया कि उक्त युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी को कैंप कोर्ट निवाई में पेश किया गया। जहां से जेल भेजने के आदेश के बाद पुलिस ने जिला कारागृह में आरोपी को शिफ्ट कर दिया है।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d