(बिज़नस न्यूज़)
Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया स्थित माहेश्वरी आई हॉस्पिटल में हाल ही में एक ऐसे बालक का आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया है, जो जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित था। वही सफल ऑपरेशन से बालक की नेत्र ज्योति सही हो गई है।
अस्पताल संचालक डॉ. एसएस लाठी ने बताया कि यह बालक हिंडोली क्षेत्र के कांस की आतरी गांव निवासी चंदन कहार है, जो जन्मजात मोतियाबिंद बीमारी से ग्रसित था। परिजनों ने उक्त बालक का नीमच स्थित आई हॉस्पिटल में भी उपचार कराया। लेकिन उन्हें फायदा नहीं हुआ। बाद में परिजन यहां देवली स्थित माहेश्वरी आई हॉस्पिटल पहुंचे तथा चिकित्सक डॉ. लाठी से फेकों पद्धति से बिना इंजेक्शन के EDOF (एलकॉन क्लेरिओन) लैंस प्रत्यारोपित किया। वही ऑपरेशन के अगले दिन से बालक को दिखना शुरू हो गया। चिकित्सक ने बताया कि इस तरह का ऑपरेशन देवली क्षेत्र में पहला है।



