Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertकड़ाके की ठंड ने धूजने पर किया मजबूर, कोहरा छाया

कड़ाके की ठंड ने धूजने पर किया मजबूर, कोहरा छाया


Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा वर्ष की समाप्ति के साथ ही मौसम विभाग का पूर्व अनुमान सही साबित होता नजर आ रहा है। जहां मौसम विभाग ने 22-23 दिसंबर से कड़ाके की ठंड होने का अनुमान जाहिर किया था।

इस अनुमान की क्रियान्विति के तहत रविवार सुबह शहर में कड़ाके की ठंड पड़ी तथा लोगों की कामकाज की रफ्तार थम गई। हालांकि इससे पहले शनिवार रात 10 बजे बाद कोहरा छाने तथा तेज़ ठंड पड़ने का अनुमान लग गया था। इधर, रविवार सुबह शाम ऊंचा शहर कोहरे की जद में छा गया। यह कोर सुबह 10 बजे तक इसी तरह रहा। कोहरे के चलते शहर का बाजार देरी से खुला तथा घरों में लोग दुबके रहे तथा जिन व्यापारियों ने दुकान खोली उन्होंने अलाव का सहारा लिया। शहर के जयपुर व कोटा मार्ग पर कोहरे की ओट ने वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाया। सादृश्यता कम होने से वहां बेहद धीमी गति से गुजरे। वही सीत लहर ने भी लोगों को धुजाने पर मजबूर कर दिया। हालत यह रहेगी शरीर पर मोटे गर्म कपड़े लद गए। कड़ाके की ठंड से जनजीवन में बदलाव आया। इस दौरान सुबह 10:30 का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d