Deoli News 23 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) किसान सेवा संस्थान देवली की ओर से राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर शनिवार को ज्योति कॉलोनी में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ।
जानकारी के अनुसार यह रक्तदान शिविर सुबह 8 से शाम 4 बजे तक चला। इसमें 112 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में केशव ब्लड बैंक यूनिट की ओर से रक्त एकत्रित किया गया। इससे पहले मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।


