Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सभापति गोकुलराम मीणा की अध्यक्षता में रविवार को स्थानीय बाबा मंडी देवली में अंबेडकर विचार मंच समिति की आमसभा हुई। पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा ने बताया कि कार्यक्रम को भीम आर्मी जिला अध्यक्ष देवराज चौहान, अंबेडकर संघर्ष समिति सावर के अध्यक्ष ओमप्रकाश कसौटिया ने संबोधित किया।
इसी तरह चुनाव कमेटी के सदस्य अंबालाल मौर्य, रवि कुमार मीणा, मोतीलाल, प्रहलादराय मीणा, मोहनलाल बैरवा, बन्नालाल वर्मा, रंगलाल मीना मनोज सिसोदिया आदि ने भी संबोधित किया। सभी ने सर्वसम्मति से चुनाव कमेटी के निर्देशानुसार राजबहादुर वर्मा को निर्विरोध अंबेडकर विचार मंच का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही संगठन की नई कार्यकारिणी का भी पुनर्गठन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष सुरेश मीणा, सुजीत डाबोडिया, विनोद मीणा, नोरत खींची, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, जगफूल सिंह मीणा, सचिव यादराम बडोली, महासचिव रोहित चंदेल, मोहनलाल बैरवा, रामसिंह मीणा, संगठन मंत्री रमेश मीणा, नरेश कुमार वर्मा, महामंत्री शिवराज वर्मा, गणेश मीना, प्रचार प्रचार मंत्री गौरव बैरवा, सत्यनारायण खींची, मीडिया प्रभारी दिलखुश टाटावत, विधि सलाहकार मुकेश कुमार मीणा को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में मनीराम वर्मा, चांदमल वर्मा, सोमाराम, रंगलाल खींची, सौभागमल मीणा, सोहनलाल ठागरिया, जगदीश आदि मौजूद थे। नए अध्यक्ष व कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।


