Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आते ही प्रतिबंध मांझा बिकना शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने भले ही प्रतिबंध मांझे पर रोक लगाई हो, लेकिन देवली में दुकानदार यह प्रतिबंधित मांझा बेच रहे हैं।
रविवार को एजेंसी क्षेत्र से आ रहा एक युवक प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि युवक ने मांझे को हाथ से पकड़ लिया। जिससे उसकी गर्दन कटने से बच गई, हालांकि वह युवक बाइक से गिरकर चोटिल हो गया। जानकारी अनुसार जन सेवा समिति व राजकीय चिकित्सालय परिसर में संचालित उपभोक्ता भंडार संचालक फार्मासिस्ट यशवंत नागर रविवार दोपहर बाद एजेंसी एरिया से अस्पताल जा रहा था। इस बीच कटी हुई पतंग के मांझे में यशवंत की गर्दन फंस गई। वहीं बाइक की गति धीमी होने से यशवंत ने तत्काल मांझे को हाथ से पकड़ लिया। लेकिन मांझा पकड़ते वक्त यशवंत बाइक अनियंत्रित होने से गिर गया। जिससे पीड़ित युवक के चोट आई हैं।



