Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने रविवार को ध्वनि प्रदूषण के मामले में दो वाहन चालकों पर अलग-अलग कार्रवाई की है।
पुलिस ने बताया कि पहली कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह ने कि यहां राजकीय चिकित्सालय के समीप की। यहां मायला पोल्या थाना हनुमान नगर निवासी सुरेश मीणा ट्रैक्टर में तेज आवाज टेप चल रहा था। इसी तरह दूसरी कार्रवाई हेडकांस्टेबल सुरेश यादव ने की। यह कार्रवाई भी चिकित्सालय के समीप की गई। मामले में पुलिस ने दाऊद खान निवासी देवली गांव पर कार्रवाई कर ध्वनि विस्तारक यंत्र जप्त किया।



