Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीश्याम परिवार संस्था की ओर से नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आगामी 31 दिसंबर को शहर में श्याम संकीर्तन होगा।
कार्यक्रम के अनुसार यह संकीर्तन शहर के हिंदुस्तान पैट्रोलियम पेट्रोल पंप परिसर में रात 8 बजे से शुरू होगा। इस बार भी नए वर्ष का स्वागत बाबा श्याम की भजन संध्या के साथ किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को पाश्चात्य तरीकों से जश्न मनाने से हटाकर भारतीय संस्कृति के अनुरूप नव वर्ष का स्वागत करने का संदेश देना है।


