Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवली खंड से रविवार को 28 स्वयंसेवकों का दल टोंक के लिए रवाना हुआ है, जो वहां एक सप्ताह तक प्राथमिक शिक्षण प्राप्त करेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े नीरज सिंहल ने बताया कि यह प्राथमिक शिक्षण टोंक के मदरलैंड स्कूल में 25 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगा। इसे लेकर टोंक जिला प्रचार प्रमुख कन्हैयालाल पीला की अगवाई में 28 सदस्य स्वयंसेवकों का दल जयपुर चुंगी नाका से रवाना हुआ हैं। इन सभी स्वयंसेवकों को माला पहनकर शिक्षण प्राप्त करने की शुभकामना दी गई। इन सभी स्वयंसेवकों को स्वयंसेवक संघ की रीति नीति, मूल सिद्धांत व उद्देश्यों से अवगत कराया जाएगा।


