“कोहरे का साइड इफेक्ट|
Deoli News 25 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर व आसपास में सोमवार सुबह भी दूसरे दिन कड़ाके की सर्दी के बीच घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते राजमार्ग पर वाहन धीमी रफ्तार से चले। लेकिन लापरवाही होने पर हादसे से भी हुए।
सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे जयपुर कोटा बाईपास पर एक ट्रेलर आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ा। हादसे में चालक घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हादसा चिंताहरण बालाजी कट के समीप राजमार्ग पर हुआ। जहां कोटा की ओर जा रहा ट्रेलर आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ा। लोगों ने बताया कि आगे वाले कंटेनर ने एकाएक ब्रेक लगा दिए। वही कोहरे में दिखाई नहीं देने से ट्रेलर उससे टकरा गया। लेकिन कंटेनर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इधर, ट्रेलर चालक करतार निवासी सरवाड़ चालक केबिन में फस गया। चालक के सिर, पैर में चोट आई है। काफी देर फंसे रहने से घायल चालक घबरा गया।
जिसे एंबुलेंस कर्मचारी ऋतुराज सिंह शक्तावत समेत ने देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद जाम लग गया। मौके पर पहुंची हनुमान नगर पुलिस ने ट्रेलर को दूसरे वाहन से खींचकर सड़क किनारे किया, तब जाकर बाधित यातायात खुला।


