Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के अंतर्गत 14 अगस्त सुबह 10 बजे से उप जिला अस्पताल (एसडीएच) देवली में एक नि:शुल्क मनोरोग एवं नशामुक्ति शिविर लगेगा।
अस्पताल प्रभारी डॉ. रविराज सिंह के अनुसार शिविर में सआदत जिला अस्पताल टोंक के मनोरोग एवं नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ. बृजकिशोर सैनी परामर्श देंगे। शिविर में सिरदर्द, घबराहट, बेचैनी, टेंशन, थकान, उदासी, नींद न आना, याददाश्त से जुड़ी समस्याएं, मिर्गी, असामान्य व्यवहार, अनचाहे विचार, नशे के रोग तथा पुरुषों के रोग जैसी विभिन्न समस्याओं से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी जरूरतमंद मरीजों को चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम डॉ. योगेश कुमार ने रोगियों से उक्त कैंप का लाभ लेने की बात कही है।



