Thursday, August 13, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damत्रिवेणी दौड़ी तो, जलस्तर चढ़ा, बांध में 18 सेंटीमीटर आया पानी

त्रिवेणी दौड़ी तो, जलस्तर चढ़ा, बांध में 18 सेंटीमीटर आया पानी

त्रिवेणी का गेज 3.90 मीटर


Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। जहां बुधवार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 313.57 मीटर था, जो रात 10 बजे बढ़कर 313.68 मीटर हो गया। वहीं गुरुवार सुबह 6 बजे यह स्तर 313.75 मीटर पहुंच गया।

करीब 24 घंटे में बांध के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इसी अवधि में बांध में संग्रहित पानी 25.320 टीएमसी से बढ़कर 26.582 टीएमसी हो गया, यानी करीब 1.262 टीएमसी पानी की बढ़ोतरी हुई। वहीं बीसलपुर में पानी की आवक के प्रमुख स्रोत त्रिवेणी का गेज 12 अगस्त सुबह 5.10 मीटर था, जो रात तक घटकर 3.68 मीटर हो गया। वहीं फिर से गुरुवार सुबह इसमें फिर बढ़ोतरी दर्ज हुई और त्रिवेणी का गेज 3.90 मीटर पहुंच गया।

मौजूदा बांध का मौजूदा जलस्तर 313.75 मीटर और संग्रहण 26.582 टीएमसी है। आंकड़ों से साफ है कि बीसलपुर में पानी की आवक का असर लगातार जलस्तर पर दिखाई दे रहा है।

मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, एक साल से फरार डोडा-पोस्त तस्कर भी दबोचे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here