Jahazpur News 12 अगस्त (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर पुलिस ने मंदिर चोरी के मामले में लक्की ग्वाला को गिरफ्तार कर बारह देहरा मंदिर सहित अन्य वारदातों के खुलासे का दावा किया है। पुलिस के अनुसार लक्की कुमार पुत्र महेंद्र ग्वाला (घोसी), निवासी खटीक मोहल्ला, जहाजपुर दिन में सुनसान मकानों व धार्मिक स्थलों की रेकी करता था।
गत 10 अगस्त को हरीश पुत्र श्रवण पत्रिया ने बारह देहरा माताजी मंदिर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार मंदिर का दानपात्र टूटा मिला और पीछे की सीमेंट जाली भी क्षतिग्रस्त थी, जबकि चांदी के पाद भी चढ़े हुए थे। थाना प्रभारी दयाराम चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने करीब एक साल से फरार 5-5 हजार रुपए के इनामी टॉप-10 वांछित डोडा-पोस्त तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी 20 फरवरी 2024 के लाजरी कांटा कार से डोडा-पोस्त तस्करी के मामले में फरार चल रहे थे।
मुखबिर तंत्र से जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मजदूर बनकर दोनों के ठिकाने की रेकी की और पहचान सुनिश्चित कर उन्हें पकड़ लिया। जमनालाल पुत्र हरिश्चन्द्र जाट और रामचन्द्र पुत्र मोहनदास वैष्णव दोनों श्रीपुरा, थाना भैंसरोड़गढ़, जिला चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं। दोनों कार्रवाइयों में प्रभारी दयाराम चौधरी, देवराज सिंह, मंगलसिंह, गिरिराज प्रसाद, फरीश्रम और योगेश कल्याण शामिल रहे।



