Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआईएसएफ आरटीसी देवली की ओर से बुधवार को नगर पालिका क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली गई।
रैली का नेतृत्व मनजीत कुमार कमांडेंट सीआईएसएफ आरटीसी देवली ने किया। रैली में सीआईएसएफ के राजपत्रित व अधीनस्थ अधिकारी, बल सदस्य एवं प्रशिक्षणार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र गौरव का संदेश दिया। साथ ही आमजन को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया गया। कमांडेंट ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर अभियान में सहभागिता निभाने की बात कही है।



