मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Deoli News 12 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में राजस्थान सफाई मजदूर संघ द्वारा प्रस्तावित संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के विरोध और विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी कार्यालय में सौंपा गया है।
मंदिर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, एक साल से फरार डोडा-पोस्त तस्कर भी दबोचे
संघ के जिला अध्यक्ष ललित कुमार तेजी के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में मुख्य रूप से सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि सफाई कार्य पारंपरिक रूप से वाल्मीकि समाज द्वारा किया जाता है, लिहाजा इस भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दी जाए, ताकि उनके पारंपरिक रोजगार का संरक्षण हो सके। इसके अलावा वर्ष 2012 से 2018 तक की सफाई कर्मचारी भर्ती से जुड़े न्यायालयीय प्रकरणों के अभ्यर्थियों को विधिक प्रक्रिया के तहत पहले नियुक्ति देने की मांग भी की गई है, जिसके बाद ही नई भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।

खुला सेठ का भंडार, 3.42 लाख नकदी, चांदी का घर और कोरियाई वॉन भी
संघ ने सफाई कार्यों की स्थाई प्रकृति का हवाला देते हुए संविदा प्रथा के स्थान पर नियमित और स्थाई नियुक्तियां देने पर जोर दिया है, जिससे कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक सेवा शर्तें प्राप्त हो सकें।


