Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) 108 एम्बुलेंस सेवा में ‘जीवन वाहिनी’ के रूप में मरीजों को त्वरित सहायता पहुँचाने और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए देवली के ईएमटी मोहम्मद वसीम खान को सम्मानित किया गया है।
नेशनल ईएमटी डे पर अजमेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में अजमेर की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ज्योत्सना रंगा ने वसीम खान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र व मेडल सौपकर सम्मानित किया। वसीम खान पुत्र नसीम खान, देवली के भिश्ती मोहल्ला, चर्च रोड निवासी हैं, टोंक जिले से इस उपलब्धि को हासिल करने वाले विशिष्टकर्मी रहे। गौरतलब है कि 2 अप्रैल को नेशनल ईएमटी डे पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अजमेर जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के उन चुनिंदा कर्मियों को बुलाया गया था, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य किया है।



