Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्रृंगार, कीर्तन और उल्लास : केक काटकर मनाया अंजनी पुत्र का जन्मोत्सव

श्रृंगार, कीर्तन और उल्लास : केक काटकर मनाया अंजनी पुत्र का जन्मोत्सव

“भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु”


Deoli News 3 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान जयंती के पावन पर्व पर देवली गांव रोड स्थित नेकचाल बालाजी मंदिर में आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

यहाँ भगवान बजरंग बली का जन्मोत्सव बड़े ही अनूठे अंदाज में केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों का जमावड़ा, जहाँ श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लेकर खुशहाली की कामना की। इस मौके पर विशेष चोला चढ़कर हनुमान जी का मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को गुब्बारे और पुष्पों से सजाया गया। आयोजन से जुड़े महेश मंगल ने बताया कि जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने भजनों की स्वर लहरियों पर जमकर नृत्य किया।

कार्यक्रम में पुजारी नवीन शर्मा, संजय शर्मा, श्रद्धालु महेश मंगल, अमृत सिंहल, हनुमंत सिंह, आशुतोष शर्मा, रामराज माली, प्रमोद गोयल, रवि पंचोली, शत्रुघ्न शर्मा, दिलीप शर्मा, विवेक सोमानी, जगदीश माहेश्वरी, ज्योति स्वरूप और महेंद्र गोयल समेत मौजूद थे। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देर रात महाआरती और प्रसादी वितरण किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d