Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली चिकित्सालय में एयर कंडीशनर चालू हुए, मिली राहत

देवली चिकित्सालय में एयर कंडीशनर चालू हुए, मिली राहत


Deoli News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय देवली के विभिन्न वार्डों व जांच रूम में एसी लगाए गए हैं। जिससे रोगियों को गर्मी से राहत मिली है। चिकित्साकर्मियों ने बताया कि हाल ही में चिकित्सालय प्रबंधन ने गोदरेज कंपनी के 16 नए एसी खरीदे थे।

पिछले दिनों से इन नई एयर कंडीशनर की फिटिंग का काम चल रहा था। वही इतनी संख्या में एयर कंडीशनर होने के चलते बिजली की अलग से लाइन बिछाई गई, ताकि किसी तरह का फाल्ट ना हो। वही यह एसी फिटिंग होने के बाद मंगलवार से शुरू कर दिए गए हैं। बताया गया कि चिकित्सालय में 4 एयर कंडीशनर मेल वार्ड तथा इतने ही इमरजेंसी वार्ड में लगाए गए हैं। इसी तरह फीमेल वार्ड में एक, जेएसवाय वार्ड में 3, लेबर रूम व एक्सरे रूम में भी एक-एक एसी लगाए गए हैं। जिससे लोगों को तेज गर्मी व उमस में राहत मिली। वही दो एसी रिजर्व में रखे गए हैं। जिन्हें जरूरत के अनुसार लगाया जाएगा। गौरतलब है कि बारिश के दौरान अस्पताल में रोगियों व उनके परिजनों को सर्वाधिक उमस व गर्मी से परेशानी होती थी। ऐसे में एयर कंडीशनर शुरू होने से उन्हें राहत मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d