Deoli News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देश में तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार में 25 जून 1975 के दिन इमरजेंसी लगाई गई थी। इस दिन को भाजपा समेत संगठन काला दिवस के रूप में मनाते हैं।इमरजेंसी के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अपने साहस, त्याग व बलिदान का परिचय देते हुए लोकतंत्र की मजबूती में सहयोग दिया था।
इन्हीं लोकतंत्र सेनानियों को मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में सम्मानित किया है। इनमें देवली निवासी व आरएसएस से जुड़े दिनेश गौतम को भी मुख्यमंत्री ने ताम्रपत्र सौंपकर सम्मानित किया। वे देवली से एकमात्र लोकतंत्र सेनानी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से आए लोग करीब एक हजार लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया। गौतम ने बताया कि भजनलाल शर्मा एकमात्र मुख्यमंत्री है, जिन्होंने स्वयं लोकतंत्र सेनानियों को अपने हाथों से सम्मानित किया है तथा सेनानियों के सम्मान में भोज दिया। वहीं इन मीसा बंदियों की पेंशन पुनः चालू की गई है। उन्होंने सभी लोकतंत्र के सेनानियों का मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह टोंक में भी बीजेपी की ओर से जिला मुख्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। इस दौरान सभी सेनानियों को भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंटकर सम्मान किया तथा उनके त्याग, बलिदान को प्रेरणा का स्रोत बताया।

गौतम ने बताया कि 25 जून 1975 को आज भी बीजेपी समेत संगठन काला दिवस के रूप में विरोध स्वरूप मनाते हैं। इस दिन सुबह 11 से 12 के बीच देश में इमरजेंसी लगा दी गई थी तथा लाखों लोगों को जेल में बंद कर दिया गया था।


