Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsदेवली चिकित्सालय में जल्द शुरू होगी डिजिटल एक्सरे

देवली चिकित्सालय में जल्द शुरू होगी डिजिटल एक्सरे


Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के राजकीय चिकित्सालय में जल्द ही रोगियों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। इसे लेकर प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार यह डिजिटल एक्सरे की सुविधा राज्य सरकार की ओर से लगाई जा रही है।

इसके तहत कंपनी के अभियंताओं की मंगलवार को चिकित्सालय में विजिट हो गई है। उन्होंने स्थानीय चिकित्सालय प्रबंधन को प्रक्रिया से संबंधित निर्देश दिए हैं। जल्द ही एकाध महीने में रोगियों को डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। जबकि से पहले देवली चिकित्सालय में प्लेन एक्स-रे किया जा रहा है। इसी तरह राजकीय चिकित्सालय में डायलिसिस भी जल्द शुरू होगा। हालांकि इसमें और वक्त लग सकता है। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता का कहना है कि डिजिटल एक्सरे को लेकर कंपनी के इंजीनियर विजिट कर चुके हैं। न्यूनतम एक महीने के भीतर रोगियों के लिए डिजिटल एक्सरे शुरू कर दिया जाएगा। डायलिसिस भी जल्द शुरू किया जाएगा।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d