पांच जने घायल
Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदली-पनवाड़ मार्ग पर बुधवार सुबह एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार पांच जनों के चोटे आई है। जिन्हें देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
एंबुलेंसकर्मियों की सूचना के मुताबिक यह हादसा चांदली से पनवाड़ मार्ग पर आने वाले एक घुमाव पर हुआ। जहां कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। बताया गया कि किसी मवेशी को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। हादसे में बासी दुगारी हिंडोली निवासी शहंशाह खान घायल हो गए, जो कार चला रहे थे। जबकि इसमें सवार सुगना देवी व राधाकिशन तथा दो बच्चियों चांदली से कार में सवार हुई थी। वह भी घायल हो गई। जिन्हें एंबुलेंस 108 के जरिए कर्मचारी पुखराज मीणा ने देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया गया कि यह कार चांदली से देवली की ओर आ रही थी। इस बीच यह हादसा हुआ।



