“सेवादल के कार्य व महत्व बताएं”
Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निरंकारी मंडल की शाखा देवली के सेवा दल कैंप क्षेत्रीय संचालक हरिप्रसाद महात्मा के सानिध्य में संत निरंकारी भवन पर आयोजित हुआ। यहां पर सेवा दल के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया।
इस दौरान यहां उपस्थित महानुभावों को सेवादल के महत्व एवं कार्यों के बारे में विस्तार से समझाया गया। ब्रांच प्रभारी शेरू प्रतिहार ने बताया कि सेवादल का कैंप हर वर्ष लगाया जाता है। जिसमें सेवादल को किस प्रकार से सेवाएं तथा सामाजिक सरोकार करना चाहिए, इसके बारे में बताया गया। यहां सतगुरु के संदेश को मानकर सेवा करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर निरंकारी मंडल द्वारा इस तरह के कैंप लगाए जाते हैं। संत निरंकारी मंडल द्वारा कई सामाजिक कार्य किए जाते है। पूर्व में भी सेवादल द्वारा हॉस्पिटल, पार्क व जल स्त्रोत की साफ सफाई की गई।



