Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली पुलिस ने पकड़ी 50 लाख रुपए से अधिक के मूल्य की...

देवली पुलिस ने पकड़ी 50 लाख रुपए से अधिक के मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब

  • अंतर राज्य शराब तस्करी पर करवाई

  • हरियाणा निर्मित 490 कर्टन अंग्रेजी शराब के जब्त

  • बिहार निवासी दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

@आशीष बागड़ी

Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तस्दीक कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। जिसमें 50 लाख रुपए से अधिक।मूल्य की शराब जब्त की गई है। वहीं इसके परिवहन के आरोप में दो जनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

देवली थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार पुलिस अधीक्षक टोंक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल एवं पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूचना के अनुसार एक ट्रक का पीछा किया। यह ट्रक तिरपाल से ढका हुआ था। जिसको पुलिस ने रुकवाया। ट्रक के ऊपर एवं चारों ओर प्लाई बोर्ड भरे हुए थे। वहीं पीछे के प्लाई बोर्ड को हटाने पर लोहे की एंगल व प्लाई बोर्ड का एक गेट लगा हुआ था। जिसे खोलकर देखने पर अवैध अंग्रेजी शराब के सैकड़ो कर्टन मिले। इसे देखकर पुलिस ने ट्रक चालक और खलासी को हिरासत में ले लिया। वही अवैध शराब से भरा ट्रक देवली थाने ले आई। मामले में पुलिस ने रणजीत कुमार पुत्र नंदकिशोर शर्मा निवासी वार्ड नंबर 8 जतकोली थाना वैशाली जिला वैशाली बिहार एवं हरेंद्र प्रसाद सिंह पुत्र श्याम नंदन यादव निवासी इंद्रा बिगड़ा पोस्ट नोआवा थाना शकूराबाद जिला जहानाबाद बिहार को अवैध अंग्रेजी शराब की परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मॉडिफाइड बॉडी के ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब का परिवहन करने वाले अभियुक्त लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। वही बिना लाइसेंस की अत्यधिक मात्रा में अवैध शराब परिवहन करने के मामले में आबकारी अधिनियम का अपराध होने पर ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से अंग्रेजी शराब के 490 कर्टन बरामद हुए है। जिनकी बाजार में संभावित कीमत 50 लाख रुपए से अधिक की बताई गई है। उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक सीताराम, हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब, सुरेश कुमार, पुलिसकर्मी राजकुमार, मोहम्मद इस्माइल व हुकुमनाथ शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d