Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय चिकित्सालय देवली के फिजिशियन डॉ. सुधीर माथुर एवं डॉ. रविराज सिंह को मधुमेह में उत्कृष्ट कार्य के लिए फैलोशिप मिली है।
दरअसल अहमदाबाद में 13 से 15 फरवरी तक कांफ्रेंस आयोजित की जा रही है। इसमें देवली चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. सुधीर माथुर एवं डॉ. रविराज सिंह को फेलोशिप इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. पीटर स्वार्टज और डायबिटीज इंडिया के अध्यक्ष डॉ. एसआर अरविंद ने यह फेलोशिप प्रदान की है। डॉ. रविराज सिंह ने बताया कि उन्हें यह फेलोशिप मधुमेह में रोगियों के अच्छे तरीके से ब्लड शुगर कंट्रोल करने, कॉम्प्लिकेशन कंट्रोल एवं डायबिटीज पेशेंट में हेल्थ इंप्रूवमेंट में उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया है। वही यहां आयोजित सेमिनार में डॉक्टर्स को मधुमेह के संबंध में नई तकनीक, दवाइयां, कॉम्प्लिकेशंस एवं शुगर कंट्रोल के बारे में जानकारी दी जा रही है।



