Tuesday, July 14, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदेवली: बनास नदी में कूदने की सूचना, बाइक बरामद

देवली: बनास नदी में कूदने की सूचना, बाइक बरामद

बुधवार सुबह फिर शुरू होगा सर्च ऑपरेशन


Deoli News 14 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र के नेगडिया स्थित बनास नदी के पुल पर मंगलवार को एक जने के नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की।

पुलिस के अनुसार पुलिया पर स्पलेंडर प्लस बाइक लावारिस हालत में मिली है, जिसके नम्बर झुंझुनूं पासिंग है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने उक्त बाइक सवार युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिया पर देखा था, जो कथित तौर पर बनास में कूदा है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रीति, सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण चौधरी और हुकुमनाथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और युवक की खोजबीन शुरू की। मंगलवार शाम अंधेरा अधिक होने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा।

पुलिस ने मामले की एसडीआरएफ टीम को सूचना दे दी है। बुधवार सुबह से एसडीआरएफ की मदद से नदी में लापता व्यक्ति की तलाश फिर से शुरू की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here