Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली शहर में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हुई।
हालांकि, बारिश के बीच में कुछ समय के लिए धूप भी खिली, जिससे मौसम सुहाना हो गया। लेकिन फिर से उमस हो गई। इस बारिश के साथ ही गत 15 जून से अब तक की कुल वर्षा का आंकड़ा 840 मिलीमीटर (करीब 33 इंच) से अधिक पहुंच गया है। यह आंकड़े देवली तहसील परिसर स्थित वर्षामापी यंत्र के अनुसार है। अच्छी बारिश से किसानों और आमजन के लिए सुखद हैं। मानसून की मेहरबानी के चलते इस बार बीसलपुर बांध समेत देवली एवं आसपास के क्षेत्र के सभी तालाब, छोटे बांध, नाडी, एनीकट आदि लबालब हो चुके हैं। जिसका लाभ आगामी दिनों में किसानों को मिलेगा।

चलती बस में चालक को आया हार्ट अटैक, फिर यात्रियों में मची खलबली


