Deoli News 14 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली और सहाय हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से 15 फरवरी को पेंशनर भवन तहसील परिसर में विशाल नेत्र शिविर लगेगा।
समिति अध्यक्ष नवल मंगल और शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनू कुमार शर्मा आधुनिक तकनीक से बिना टांके वाले मोतियाबिंद ऑपरेशनों के लिए रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे। अध्यक्ष नवल किशोर मंगल के अनुसार चयनित मरीजों का ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी, जयपुर में किया जाएगा, जहाँ दवाइयां, चश्मा, भोजन और ठहरने की पूर्ण व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। समिति द्वारा भर्ती रोगियों को जयपुर ले जाने और वापस देवली छोड़ने के लिए वाहन की निशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को अपने साथ पहचान पत्र या राशन कार्ड की प्रति और मोबाइल नं साथ लाने होंगे।


