Deoli News 21 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पहली बार हो रहे महिला फैशन फेयर रविवार से शुरू होगा। आयोजन से जुड़ी कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि महिलाओं के लिए तीन दिवसीय मेला लगाया जा रहा है।
जिसमें सभी उद्यमी महिलाओं को एक मंच दिया जाएगा। जिससे कि वह आत्मनिर्भर बन सके। इसमें 22 दुकाने लगाई जा रही है। मेले में सभी तरह की साड़ियां, कुर्ती, फुटवियर, इमिटेशन ज्वेलरी, केक, कुकीज घर के आइटम, डेकोरेशन आइटम, बेडशीट्स, फ़ास्ट फ़ूड की स्टॉल लगाई जा रही है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आर्यन मुकुल स्कूल की प्रधानाध्यापिका सोनल कंछल है। जबकि अतिथि के रूप में रितु जिंदल, अतिथि नेहा टांक, अंकिता माहेश्वरी, इंदु मंगल और उषा जिंदल है। वहीं 24 सितंबर को तीन दिवसीय कार्यक्रम का लकी ड्रा भी निकाला जाएगा।



