Deoli News 13 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जनसेवा समिति देवली और सहाय हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 मई को पेंशनर भवन तहसील परिसर में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक नेत्र रोगियों की जांच कर परामर्श दिया जाएगा। समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत के अनुसार नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सोनू कुमार शर्मा आधुनिक तकनीक से बिना टांके का मोतियाबिंद ऑपरेशन करेंगे। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल के अनुसार चयनित मरीजों का ऑपरेशन सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी, जयपुर में किया जाएगा, जहाँ दवाइयां, चश्मा, भोजन, ठहरने और लाने-ले जाने की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। इच्छुक मरीजों को अपने साथ पहचान पत्र की प्रति और मोबाइल नंबर लाने होंगे।




