दो फर्मो से लिए घी और तेल के सैंपल
Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आयुक्त खाद्य सुरक्षा व औषधि नियंत्रण के निर्देशों की पालना में शनिवार को “शुद्ध आहार-मिलावट पर वार” के तहत देवली में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कार्रवाई की। वही बड़ी मात्रा में तेल सीज किया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शहर में संचालित फर्मो का औचक निरीक्षण कर स्वस्तिक ट्रेडर्स छाया मार्केट देवली से मूंगफली तेल एसपीकेओ स्वस्तिक ब्रांड का नमूना लेकर शेष बचे तेल 800 लीटर तेल को सीज किया है। इसी तरह सौरभ ट्रेडर्स देवली से रिफाइंड सोयाबीन तेल व घी का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ अविनाश साहू, राजेन्द्र सैनी, रामेश्वर प्रसाद मौजूद थे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि मिलावटी खाद्य तेल, घी, दूध एवं दूध से निर्मित खाद्य पदार्थ तथा खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


