Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमतगणना स्थल पर अंतिम तैयारियों का किया निरीक्षण

मतगणना स्थल पर अंतिम तैयारियों का किया निरीक्षण


Deoli News  22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना शनिवार को सुबह 8 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक में शुरू होगी।

सामान्य पर्यवेक्षक आशीष ठाकरे एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को मतगणना स्थल पर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेटिंग एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही मतगणना से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को भारत निर्वाचन आयोग की गाईड लाईन एवं सर्तकता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मतगणना कक्ष में काउंटिंग टेबल व्यवस्था, काउंटिंग टीम व काउंटिंग एजेंट्स की एंट्री, पोस्टल बैलेट की काउंटिंग, जनरेटर एवं विद्युत व्यवस्था, पेयजल, माईक, संचार, चिकित्सा, कम्यूटराइजेशन के लिए कम्प्यूटर व्यवस्था तथा मीडिया कक्ष समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए कमरों व टेबिलों का निर्धारण किया गया है।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के ड्राइंग लैब में टेबल नं 1 से 4 पर डाक मतपत्र की एवं टेबल नं 1 से 8 पर ईवीएम की मतगणना होगी। कमरा एन-7 में टेबल नंबर 9 से 16 पर भी ईवीएम से मतों की गणना की जाएगी। कमरा एन-6 में टेबल नंबर 1 से 5 पर ईटीबीपीएस प्रिकाउंटिंग होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d