Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में 10 दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 12 तक की दो दर्जन बालिकाओं ने भाग लिया।
शिविर का उद्देश्य छात्राओं मे विपरित परिस्थितियों में आत्मविश्वास पैदा करना तथा स्वयं की रक्षा करने के लिए जागरूक करना है। प्रशिक्षक अनिता मीणा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न के गुर सिखाएं। जिसमें पंच व हेण्ड मुवमेन्ट सहित कई पंचों का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास व साहस पनपा है। संस्था प्रधान प्रेम लाल मीना ने आत्मरक्षा की तकनीकों के साथ ही छात्राओं को गुड टच बेड टच, बाल अधिकार एवं सुरक्षा संबंधी साइबर सुरक्षा, बाल श्रम निषेध बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 तथा पोक्सो अधिनियम 2012 एवं राजस्थान सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही शिविर का समापन हुआ। यह जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी सुगनचन्द कुमावत ने दी।



