Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अगमगढ़ साहिब कोटा से पुष्कर जाने वाली नगर कीर्तन यात्रा 23 नवम्बर को देवली पहुंचेगी। इस दौरान यहां देवली में गुरु नानक नाम लेवा संगत की ओर से नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
प्रीतपाल सिंह ने बताया कि यह कीर्तन यात्रा दोपहर 2 बजे शहर में प्रवेश करेगी। इस दौरान बड़े वाहन स्टेट बैंक चौराहे से रावण चौक की ओर जाएंगे। जबकि छोटे वाहन बाजार से गुरुद्वारा परिसर होते हुए गुजरेंगे। उन्होंने बताया कि रावण चौक परिसर में लंगर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे। वही सेवादार लंगर में सेवा देंगे।
शनिवार दोपहर तक हो जाएगा कौन होगा देवली-उनियारा का नया विधायक


