Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeElection Newsशनिवार दोपहर तक हो जाएगा कौन होगा देवली-उनियारा का नया विधायक

शनिवार दोपहर तक हो जाएगा कौन होगा देवली-उनियारा का नया विधायक

  • शनिवार सुबह टोंक में होगी मतगणना

  • राज्य सरकार, हरीश मीना की प्रतिष्ठा दांव पर


Deoli News 22 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनावों के तहत 23 नवम्बर सुबह 8 बजे ईवीएम से मतगणना शुरू होगी। उम्मीद है दोपहर 12 बजे बाद हार-जीत का फैसला हो जाएगा। खास बात ये है उपचुनाव में राज्य सरकार व वर्तमान सांसद हरीश मीना की प्रतिष्ठा दांव होगी।

वहीं 20 चरणों मे होने वाली मतगणना में खासकर बीजेपी, कांग्रेस व निर्दलीय नरेश मीणा को मिलने वाले वोटो पर सबकी नजर रहेगी। त्रिकोणीय मुकाबले में यद्धपि बीजेपी के राजेन्द्र गुर्जर की स्थिति को आमतौर पर मजबूत माना जा रहा है। लेकिन चर्चा ये भी है कि मीणा वोटो में जबरदस्त विभाजन के कारण स्थिति का अंदाजा लगाना ओर हार-जीत के अंतर को लेकर थोड़ी अटपटी है। चूंकि कांग्रेस के किस्तुर चंद मीणा को टिकट दिलवाने में वर्तमान सांसद हरीश मीना की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। लिहाजा मीना की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। इसी तरह बीजेपी के राजेन्द्र गुर्जर के मैदान में होने से राज्य सरकार की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। इस चुनाव में सबसे बड़ी चर्चा नरेश मीणा को लेकर है। वे अभी थप्पड़ कांड के बाद जेल में है, ऐसी हालत में उन्हें कितने वोट मिलेंगे। इस पर लोग बहस करते नजर आते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d